आरोपी बिहार पुलिस जवान और पहली पत्नी अजमीरा खातून
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर जिले में स्थित शिवनारायणपुर थाना अंतर्गत बड़ी कारीकादो के निवासी बिहार पुलिस जवान मोहम्मद वहाब अंसारी ने बिना तलाक दिए दूसरी बार निकाह कर लिया। जब इस बात की जानकारी पहली पत्नी अजमीरा खातून को मिली तो वह अपने परिजनों के साथ वहाब अंसारी के घर पहुंची और वहां जमकर विरोध किया।
पहली पत्नी अजमीरा खातून का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें घर से बेघर कर दिया है। उनके अनुसार, मोहम्मद वहाब अंसारी ने बिना तलाक दिए ही दूसरा निकाह कर लिया और नई पत्नी को घर ले आए। जब अजमीरा खातून ने इस पर आपत्ति जताई तो उनके साथ सिपाही और उसके परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। अजमीरा का यह भी आरोप है कि उनके पति और ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में शादीशुदा महिला के साथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा
जवान ने स्वीकार की गलती
जब इस विषय में सिपाही मोहम्मद वहाब अंसारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया है तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इनकार किया और इसे अपनी गलती को स्वीकार किया। पहली पत्नी अजमीरा खातून का कहना है कि उनका एक बच्चा भी है, फिर भी उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पटना में छात्रा समेत दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, लोगों ने कहा- दोनों ने फंदे से झूलकर दी जान
कानूनी कार्रवाई की मांग
यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पहली पत्नी ने अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन और न्यायालय इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। सवाल यह भी उठता है कि क्या बिहार पुलिस के जवानों पर भी कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा या नहीं।