फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 09 Jan 2026 06:31 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर के कहलगांव में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया, जिसमें महिला की मौत हो गई और बच्चा सुरक्षित रहा। घटना के बाद हंगामा हुआ, पुलिस ने शव जब्त किया और जांच जारी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा यूट्यूब पर वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि ऑपरेशन के दौरान नवजात शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
प्रसव पीड़ा के बाद क्लीनिक पहुंची महिला
घटना कहलगांव प्रखंड क्षेत्र के एकचारी पंचायत के श्रीमठ स्थान के पास की है। मृतक महिला स्वाति देवी गर्भवती थी और उसका इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में चल रहा था। महिला का मायका खडहरा में है, जहां वह गर्भावस्था के दौरान रह रही थी। उसके पति विक्रम साह मजदूरी करते हैं और ससुराल झारखंड के ठाकुरगंटी थाना क्षेत्र के मोढिया में है।
 
यूट्यूब से सीखकर किया ऑपरेशन
गुरुवार रात अचानक स्वाति देवी को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उसे क्लीनिक लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने महिला की हालत देखने के बाद ऑपरेशन की जरूरत बताई और परिजनों से सहमति ली। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ऑपरेशन की प्रक्रिया समझी और बिना जरूरी संसाधनों के ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 
ऑपरेशन के दौरान हुई मौत
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके सहयोगी बार-बार यूट्यूब वीडियो को दोहराकर देखते रहे, जिससे महिला का अत्यधिक रक्तस्राव हो गया और ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर और उसके सहयोगियों ने बाद में मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उसे दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी और क्लीनिक बंद कर मौके से चले गए।
 
हंगामा और पुलिस कार्रवाई
महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर रसलपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।
 
पहले भी लग चुके हैं आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीमठ स्थान के पास अमोद साह के मकान में यह क्लीनिक लंबे समय से चल रहा है और पहले भी यहां इलाज के दौरान घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन मामला आपसी समझौते में दबा दिया गया। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों से रसलपुर निवासी रंजीत मंडल अपने सहयोगियों के साथ यह क्लीनिक चला रहा था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा नेता के भाई का खून से लथपथ शव बरामद, हत्या या आत्महत्या एंगल से जांच में जुटी पुलिस
 
परिजनों और ग्रामीणों की मांग
मृतक महिला की दादी संजु देवी ने आरोप लगाया कि क्लीनिक तक पहुंचने की जानकारी गांव की आशा कर्मी ने दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध क्लीनिक को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
इस मामले में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें