फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: सावधान! बिहार में 4.6 डिग्री तक पहुंचा पारा, तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड; इन जिलों में अलर्ट

Tue, 06 Jan 2026 11:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Alert: डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते ठंड को लेकर हर हाल में सावधानी बरतें। भूखे पेट बाहर नहीं निकलें। पूरी तरह से गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। दिल के मरीजों को हमेशा अपने साथ दवाओं की एक खास किट रखनी चाहिए, जो हार्ट अटैक की स्थिति में जान बचाने वाली हो सकती है। 
विज्ञापन
बिहार में ठंड और होगा प्रचंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। भागलपुर, गया, नालंदा, सीवान, समस्तीपुर समेत कई जिलों में तेजी से पारा गिरा है। इन जिलों का तापमान गिरकर पांच डिग्री तक पहुंच गया। भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज सुबह पटना, पूर्णिया समेत कुछ जिलों में धूप जरूर निकली लेकिन सर्द हवा के कारण लोग धूप में निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इधर, पश्चिम चंपारण, गया समेत कुछ जिले घने कोहरे की चादर में लिपट चुके हैं। 

विज्ञापन


इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गया, मधुबनी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज सुबह कोहरे का असर भी देखने को मिला। सबसे कम दृश्यता गया में 100 मीटर दर्ज की गई। सुबह के समय कई इलाकों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।

जानिए, कौन सा जिला कितना ठंड रहा
पटना के मौसम की बात करें तो यहां पर आज सुबह धूप निकली है। इसलिए अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक जाने के आसार हैं। वहीं आज का न्यूतनम तापमान नौ डिग्री तक रहने के आसार हैं। 10 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं गया का पांच डिग्री, नालंदा का 5.5 डिग्री, सीवान का 5.7 डिग्री सेल्सियस, समस्तीपुर का 6.3 डिग्री, औरंगाबाद का 6.4 डिग्री,  पश्चिमी चंपारण का 6.6 डिग्री, सारण का 6.8 डिग्री, रोहतास का सात डिग्री, अरवल का 7.3डिग्री,  पूर्णिया और दरभंगा का 7.7 डिग्री, पटना का 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन

Heart Health: बढ़ती ठंड में दिल के मरीज रहें सावधान, हार्ट अटैक में जान बचाने वाली ये किट हमेशा रखें साथ

तीन दिनों में चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। तापमान के रुख को लेकर विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में स्थिरता आने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


दिल की सेहत का हर हाल में रखें ख्याल
डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों का ये मौसम आपकी सेहत के लिए भी कई तरह की चुनौतियां बढ़ाने वाला हो सकता है। विशेषतौर पर ये मौसम दिल के मरीजों के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। बढ़ती ठंड के कारण हृदय के कामकाज पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है, धमनियां सख्त हो जाती हैं जिसके चलते हार्ट अटैक होने का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है। तापमान गिरने के साथ शरीर की कार्यप्रणाली में ऐसे बदलाव होते हैं, जो सीधे हृदय पर असर डालते हैं। सभी लोगों को सर्दियों में दिल की सेहत को लेकर खास सावधानी बरतें। डॉक्टर का कहना है कि दिल के मरीजों को हमेशा अपने साथ दवाओं की एक खास किट रखनी चाहिए, जो हार्ट अटैक की स्थिति में जान बचाने वाली हो सकती है। इसे 'राम किट' के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ सीपीआर जैसे तरीकों के बारे में भी जानना जरूरी है ताकि आपात स्थितियों में जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें