फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai : प्रसव के दौरान दर्द हुआ, नहीं मिले डॉक्टर; जच्चा-बच्चा की मौत पर क्लिनिक में हंगामा, जमकर की पिटाई

Tue, 14 Mar 2023 10:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में प्रसव कराने आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप में हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ किया। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित एक निजी क्लीनिक की है।
विज्ञापन
प्रसव के दौरान दर्द हुआ, नहीं मिले डॉक्टर; जच्चा-बच्चा की मौत पर क्लिनिक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में प्रसव कराने आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद नाराज परिजनों ने निजी क्लीनिक में डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप में हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ किया। इस दौरान परिजनों ने निजी क्लीनिक में जमकर मारपीट भी किया। इस घटना के बाद निजी क्लीनिक में घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड स्थित एक निजी क्लीनिक की है। मृत महिला बीरपुर थाना क्षेत्र के डीह गांव निवासी आलोक कुमार की पत्नी रश्मि देवी थी।

विज्ञापन


लापरवाही का लगाया आरोप 
परिजनों का कहना है कि बीती रात रश्मि कुमारी को पेट में दर्द हुआ। दर्द होने के बाद आननफानन में उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वह  दर्द से कई घंटों तक कराहती रही लेकिन ना ही डॉक्टर देखने के लिए आया ना ही कोई नर्स। कुछ घंटे के बाद ही रश्मि की मौत हो गई। परिजनों का आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रश्मि की मौत हुई। इस मौत से नाराज सैकड़ों परिजन निजी क्लीनिक पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ और हो हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभी भी परिजनों के द्वारा निजी क्लीनिक में हो हंगामा जारी है। वही डॉक्टर का कहना है कि मरीज की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर नगर थाना के पुलिस पहुंचकर शांत कराने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें