फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: बिजली ऑपरेटर की करंट लगने से मौत, लोग विभाग पर लगा रहे लापरवाही का आरोप

Fri, 22 Mar 2024 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक खुद भी शिवहर जिले में स्थित बिजली विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन
मृतक ऑपरेटर और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हालांकि, मृतक युवक भी बिजली विभाग में ही ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में शिवहर जिले में पद स्थापित था।

विज्ञापन


बता दें कि घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली गांव की है। मृतक की पहचान पिढौली गांव के ही रहने वाले रणधीर कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रणधीर कुमार बिजली विभाग में पोस्टेड था और होली पर्व को लेकर पिछले दिनों घर आया था। शुक्रवार को किसी कारण वश वह घर से निकलकर बाहर टहल रहा था। इसी दौरान बिजली के खंभे से सटे अर्थिंग तार के संपर्क में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उन्हें इलाज के लिए ले जाते, तब तक रणधीर कुमार की मौत हो चुकी थी। 

बाद में परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी तेघरा थाने की पुलिस को दी गई। तत्पश्चात तेघरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन देखा जाए तो बिजली विभाग के द्वारा ऐसी लापरवाही के शिकार आए दिन लोग होते रहते हैं। लेकिन बिजली विभाग इन कमियों को दुरुस्त करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें