फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शेखपुरा में दिनदहाड़े बैंक डकैती; छह अपराधी घुसे 2 करोड़ के गोल्ड और कैश लूटकर हुए फरार

Mon, 18 Dec 2023 06:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Shekhpura News : सोमवार दोपहर छह अपराधी बैंक में घुसे और करीब दो करोड़ के सोने की ज्वेलरी और दो लाख कै लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। सोमवार दोपहर छह अपराधी आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक में घुसे और चंद मिनट में करीब दो करोड़ के सोने की ज्वेलरी और दो लाख कैश लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बैंक के स्टाफ करीब पांच किलोग्राम सोनी की ज्वेलरी लूट की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


घटना के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं। इसके आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। लूटपाट की राशि का भी आकलन किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

छह अपराधी ग्राहक बनकर आए थे
बैंक स्टाफ ने कहा कि सोमवार सुबह बैंक में छह अपराधी ग्राहक बनकर आए थे। इस दौरान बैंक में तीन स्टाफ थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर तीनों स्टाफ को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बैंक में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते अपराधियों ने बैंक के लॉकर में रखे कैश और ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बैंक स्टाफ को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें