औरंगाबाद जिले में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना फेसर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है। मृतका की पहचान आलमपुर निवासी गुड्डू यादव उर्फ गोरा यादव की पत्नी संगीता देवी (32) के रूप में की गई है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि संगीता को छोटी-छोटी बात को लेकर सास, ससुर और देवर द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। इसी से तंग आकर महिला ने सोमवार को नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मामले की जानकारी मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाश तेज कर दी है। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है।