पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की पुलिस जांच कर आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जख्मी महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आरा में अपराधियों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
शोर मचाकर चोरों का विरोध करने लगी महिला
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात चोर भैंस चोरी कर रहे थे। तब ही चोरी करते देख भैंस मालिक मुंद्रिका प्रसाद की पत्नी माना देवी ने देख लिया। वह शोर मचाकर चोरों का विरोध करने लगी। आसपास के लोगों हंगामा सुनकर जुटने लगे। इतने में अचानक चोरों ने महिला को गोली मार दिया। महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए।
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के दाहिने हाथ मे गोली लगी है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा वाट्सअप्प ग्रुप से जानकारी दिया गया कि भैंस चोरी का विरोध करने पर महिला को गोली लगने की सूचना है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जख्मी महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।