शारीरिक दक्षता परीक्षा देते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर सेना बहाली के चौथे दिन रविवार को दानापुर में सारण और गोपालगंज के लगभग 750 युवा (जनरल ड्यूटी) श्रेणी के लिए शरीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। यह बहाली दानापुर के न्यू के. एल. पी. रिक्रूटमेंट रैली मैदान में आयोजित की गई। बहाली की दौड़ सुबह 5 बजे शुरू हुई, जिसमें युवाओं का Physical Tests लिया गया। अब सोमवार को होने वाले अग्निवीर की शरीरिक दक्षता परीक्षा में पटना और सीवान के अभ्यर्थी शामिल होंगें।
जरुर पढ़ें यह निर्देश
भर्ती कार्यालय दानापुर के भर्ती निदेशक कर्नल करन मेहता ने सेना बहाली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोग रैली स्थल पर आने से पहले अपना प्रवेश पत्र को जरुर पढ़ें। प्रवेश पत्र पर रैली नोटिफिकेशन के सारे निर्देश दिए गये हैं। भर्ती निदेशक कर्नल करन मेहता ने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को ही रैली स्थल पर रिपोर्ट करे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज रैली स्थल पर अपने साथ लेकर आएं।
इन जरुरी कागजातों को लाना है जरुरी
भर्ती निदेशक कर्नल करन मेहता ने बताया कि दसवीं / बाहरवीं कक्षा का अंकपत्र, बोर्ड प्रमाण पत्र, स्थाई आवासीय प्रमाण पत्र, सरपंच एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, जाति प्रमाण पत्र, एफेडेविट सहित रैली अधिसूचना में वर्णित अन्य दस्तावेज लाना अनिवार्य है ताकि शरीरिकदक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े । उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच हेतु अभ्यर्थियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर रैली स्थल पर रिपोर्ट करना अत्यंत जरूरी है।