फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लालू मिलने आए थे सीएम नीतीश से, अब वह मिलने पहुंच गए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से, अब क्या है माजरा

Sun, 05 Nov 2023 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : कांग्रेस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीधे हमले के तत्काल बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सीएम आवास पहुंचे थे। अब सीएम नीतीश रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे। कई बातें हुईं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जनता दल यूनाईटेड के राष्टीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। सीएम नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास पर 17 मिनट तक रहे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या-क्या बातें हुई, इस जदयू नेता बोलने से परहेज कर रहे हैं। इधर, नीतीश-ललन के इस मुलाकात के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है। हाल में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके घर गए थे। 

विज्ञापन




जितना मन करे उतनी बार बिहार आएं अमित शाह
इधर, सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर ललन सिंह ने कुछ बयान नहीं दिया लेकिन उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला जरूर बोला। ललन सिंह ने अमित शाह की बिहार दौरे को लेकर कहा कि उन्हें जितना मन करे उतनी बार आएं। उनके भाषण का स्क्रिप्ट सही नहीं होता है। इस बार जनता किसी भी हाल में आपका साथ नहीं देगी। जनता दल यूनाईटेड के 11 सांसदों ने आपसे कि जाति गणना की मांग थी, लेकिन आपने रिएक्ट तक नहीं किया था। 

मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ, आज पूरा विश्व शर्मसार है
ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ, आज पूरा विश्व शर्मसार है। विश्व भ्रमण करने वाले पीएम मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए। ललन सिंह ने कहा कि हमलोग देश में धार्मिक उन्माद नहीं फैलाते हैं, आप धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। नीतीश कुमार के पीठ में छुड़ा भोंकने का काम किए। जदयू के खिलाफ आप षडयंत्र किए। आप केवल झूठ की खेती करते हैं। ललन सिंह ने कहा कि जल्द ही एक एक चीज का खुलासा कर दिया जाएगा कि कौन-कौन इस बड़ी साजिश में साथ थे। मुफ्त में आनज बांटने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यूपीए की सरकार थी तब ही फूड सिक्योरिटी एक्ट आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें