फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शराबबंदी वाले बिहार में दोनों साथ टल्ली हुए, फिर पंगा ऐसा कि युवक ने अधेड़ को छत से फेंका...मौत

Fri, 07 Apr 2023 03:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

टंडवा थाना प्रभारी ने बताया कि विजय राम और चुनमुन सिंह दोनों ने गुरुवार को देर रात मनोहरी मिडिल स्कूल के पास छत पर बैठकर नशापान किया। नशे में टल्ली होने पर दोनों आपस में उलझ पड़े। इसी दौरान चुनमुन ने विजय राम पर डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ डाला। इतने पर भी वह शांत नहीं हुआ और अधेड़ को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शोक में डूबे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड में टंडवा थाना क्षेत्र के मनोहरी आहर के पास शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सुबह में खेतों की ओर जा रहे स्थानीय लोगों ने आहर के पास शव दिखने पर टंडवा थाना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई। मृतक की पहचान हरिहर उर्दाना गांव निवासी विजय राम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


टंडवा थाना प्रभारी देवनंदन पासवान ने बताया कि मामले में मृतक की बेटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही चुनमुन सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय राम और चुनमुन सिंह दोनों ने गुरुवार को देर रात मनोहरी मिडिल स्कूल के पास छत पर बैठकर नशापान किया। नशे में टल्ली होने पर दोनों आपस में उलझ पड़े। इसी दौरान चुनमुन ने विजय राम पर डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ डाला। इतने पर भी वह शांत नहीं हुआ और अधेड़ को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधेड़ की हत्या करने के बाद चुनमुन मौके से निकलकर अपने घर आकर सो गया। सुबह शव मिलने के बाद पूरा मामला सामने आया। शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। अधेड़ की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन शोक में डूब गए और विलाप करने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधेड़ की मौत होने से गांव में मातम पसरा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें