फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल के शख्स को लगीं 18 गोलियां, सात घंटे के ऑपरेशन में डॉक्टर ने बचाई जान

Mon, 10 Jun 2019 08:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कहते हैं डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होता है। कई बार हमें इसके उदाहरण देखने को भी मिलते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार बिहार के डॉक्टरों ने कर दिखाया है। उन्होंने शरीर में कई जगह 18 गोलियां लगे शख्स को सात घंटे लंबे ऑपरेशन में बचाने में कामयाबी हासिल की है। शख्स का नाम पंकज कुमार सिंह है। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार रात को सीतामढ़ी के राजपुर गांव के सुप्पा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। 

विज्ञापन


हमलावर किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गए और पास से गुजर रहे लोगों ने उसे पास के क्लिनिक में पहुंचाया। डॉक्टर वरुण कुमार ने कहा, 'जब सिंह को नर्सिंग होम लाया गया था तब उसकी छाती, टांगों, हाथों, पेट, गुर्दे, स्पलीन और जिगर (लीवर) में गोलियां लगी है। उसकी नब्ज गिरती जा रही थी और उसका ब्लड प्रेशर भी काफी कम था। वर्तमान में उसके जिगर से खून निकल रहा है।'

कुमार को हाल में हुए लोकसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइडेट) ने सीतामढ़ी से टिकट देने की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने किसी तरह की तैयारी न होने का कारण देकर अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीं सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें