फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : व्यापारी के खाते में जमा हुए 2 करोड़, पूछताछ के दौरान आया हार्ट अटैक

Wed, 21 Dec 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
बिहार के सुपौल में एक पान मसाला व्यापारी को उस दौरान हार्ट अटैक आ गया, जब उससे आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे। दरअसल,  व्यवसायी रघुनाथ चौधरी के खाते में दो दिन के अंदर कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए। आयकर विभाग ने गड़बड़ी की आशंका होने के चलते व्यापारी के यहां छापेमारी की और उससे पूछताछ के लिए एक गुप्त स्थान पर ले गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान ही व्यवसायी को हार्टअटैक आ गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयकर विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर को रघुनाथ के खाते में 2 करोड़ जमा कराए गए। जिसमें 1 करोड़ 94 लाख एक ही दिन में जमा हुए। बाकी के पैसे बाद में जमा कराए गए।

जांच टीम को करीब दो करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल रहा है। रघुनाथ स्टोर के हिसाब देखने पर कई गड़बड़ियां सामने आई। जांच से पहले आयकर विभाग को रघुनाथ के दो ही गोदामों की जानकारी थी लेकिन छापेमारी के दौरान रघुनाथ के 10 गोदाम होने की बात सामने आई। फिलहाल विभाग ने रघुनाथ के इन सभी गोदामों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें