फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल उपचुनाव: टिबरेवाल का आरोप सादी वर्दी में पुलिसकर्मी कर रहे पीछा, फोटो लेकर टीएमसी को भेज रहे

Thu, 16 Sep 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हो रहे तीन सीटों पर उपचुनाव के प्रचार के दौरान लेकर शिकवे शिकायतों का दौर भी जारी है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल व सीएम ममता बनर्जी की चुनाव अधिकारी से शिकायत की है।
 
विज्ञापन
भवानीपुर में प्रचार करतीं भाजपा प्रत्याशी टिबरेवाल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने आरोप लगाया है कि कोलकाता पुलिस ने सादी वर्दी में कुछ जवान पीछा करने के लिए तैनात किए हैं। ये जवान लगातार पीछा करते हुए उनके फोटो लेकर तृणमूल कांग्रेस को भेजते हैं। टिबरेवाल के मुख्य चुनाव एजेंट ने इसे लेकर राज्य के चुनाव अधिकारी को शिकायत की है।

विज्ञापन

 

भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने गुरुवार से घर-घर जाकर प्रचार शुरू किया।
विज्ञापन


टिबरेवाल ने इस दौरान कहा 'लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है और मैं लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। सिविल ड्रेस में 15-20 पुलिस मेरे पीछे घूम रही है। ये देखने के लिए कि मैं कहां जा रही हूं। फोटो लेकर भेज रही है। पुलिस एक पार्टी की होकर काम कर रही है।' उधर, भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भवानीपुर उपचुनाव सीट से प्रत्याशी व सीएम ममता बनर्जी कोविड नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।
विज्ञापन


उपचुनाव क्षेत्रों में 37 और कंपनियां तैनात होंगी
इस बीच चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भवानीपुर, समसेरगंज व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की 37 और कंपनियां तैनात की जाएंगी। 15 कंपनियां पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें