यामाहा ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी एमटी-15 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटो जीपी एडिशन बाइक लॉन्च की है। जापानी टू-व्हीलर प्रमुख का दावा है कि इस मोटरसाइकिल को कंपनी के 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड डायरेक्शन के तहत लॉन्च किया गया है।
Yamaha MT-15 Monster Energy Moto GP Edition Launched : India Yamaha Motor Pvt. Ltd. (इंडिया यामाहा मोटर प्रा. लिमिटेड) ने सोमवार को अपनी MT-15 Monster Energy Yamaha Moto GP Edition (एमटी-15 मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटो जीपी एडिशन) बाइक को लॉन्च करने का एलान किया है। ट्रैक से प्रेरित इस मोटरसाइकिल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,47,900 रुपये है। यह नया मोटो जीपी एडिशन रेगुलर मॉडल की तुलना में करीब 1,400 रुपये महंगा है, जिसकी कीमत 1,45,600 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कंपनी ने कुछ समय पहले ही FZ-X रेट्रो-थीम वाली नियो-रोडस्टर मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। जिसके कुछ महीनों बाद ही MT-15 मॉन्स्टर एनर्जी को उतारा गया है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में FZ25 मोटोजीपी एडिशन लॉन्च की थी। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये है।
जापानी टू-व्हीलर प्रमुख का दावा है कि इस मोटरसाइकिल को कंपनी के 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड डायरेक्शन के तहत लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड एमटी-15 से अलग करने की कोशिश में कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ पेश किया है।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
इसके सबसे अहम डिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो बाइक के फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर यामाहा मोटो जीपी की ब्रांडिंग दी गई है। यह दोपहिया वाहन निर्माता के रेसिंग बैकग्राउंड को बताता है। ऑल-ब्लैक थीम में पेंट की गई इस मोटरसाइकिल में ग्रीन बॉडी डिकल्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और ट्विन डे टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। डिजाइन में हुए बदलाव इसे और ज्यादा आक्रामक-लुक वाला बनाते हैं। यह नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक R15 V3 बाइक में इस्तेमाल किए गए डेल्टा बॉक्स चेसिस पर आधारित है।
इंजन और पावर
इस नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक में पहले की तरह ही 155 cc फ्यूल-इंजेक्टेड, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व इंजन मिलता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है और यह 10,000 rpm पर 18.5 PS का पावर और 8,500 rpm पर 13.9 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई बाइक में स्टैंडर्ड एमटी-15 बाइक के जैसी ही फीचर्स हैं। इनमें डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, एक असिस्ट और स्लिपर (ए एंड एस) क्लच, सिंगल-चैनल एबीएस और वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (वीवीए) सिस्टम शामिल हैं। मोटरसाइकिल का कर्ब वेट 138 किलोग्राम है और इसमें बाइ-फंक्शनल एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललाइट, मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, ग्रैब बार के साथ यूनी-लेवल सीट, अंडरबॉडी काउल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मोटरसाइकिल में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। बाइक में 140 mm सुपर-वाइड रेडियल रियर टायर दिए गए हैं जो सड़क पर बेहतर पकड़ सुनिश्चित करती है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन मिलता है, जबकि रियर लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन से लैस है।