अक्सर हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चलाते समय लोग एक बेहतरीन फीचर का उपयोग करते हैं। जिससे सफर में काफी आसानी हो जाती है। यह फीचर कौन सा है। आइए जानते हैं।
कार निर्माताओं की ओर से अपने उत्पादों में लगातार नए फीचर्स को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही एक फीचर की जानकारी दे रहे हैं। जिसके कारण कार को चलाना काफी आसान हो जाता है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि यह फीचर किस तरह से काम करता है।
विज्ञापन
2 of 4
क्रूज कंट्रोल
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन सा फीचर
नए जमाने की नई कारों में कंपनियों की ओर से कारों को नए फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनियां अब क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को भी स्टैंडर्ड तौर पर देने लगी हैं। ये एक ऐसा सिस्टम होता है जो ड्राइवर द्वारा सेट की गई स्पीड पर कार को चलाता है। इस सिस्टम को कार में एक्टिव करने के बाद एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती।
2020 Honda WR-V Cruise Control
- फोटो : Amar Ujala
ऐसे करता है काम
किसी भी कार में ये सिस्टम स्पीड को बरकरार रखने के लिए ड्राइवर की नकल करता है। मैनुअल तरीके में कार को चलाने के लिए ड्राइवर को एक्सीलेरेटर को दबाना होता है। इसे जितना दबाया जाता है उतनी ही स्पीड में कार चलती है लेकिन क्रूज कंट्रोल की बदौलत एक बार स्पीड सेट करने के बाद एक्सीलेरेटर को दबाने की जरूरत नहीं होती।
क्या है फायदा
क्रूज कंट्रोल का सबसे बड़ा फायदा ही ये होता है कि इसे एक्टिव करने के बाद कार खुद एक ही स्पीड पर चलती है। जिससे ड्राइवर को एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती। ऐसा होने से जहां कार को कई किलोमीटर तक एक ही स्पीड पर चलाया जा सकता है वहीं इससे ड्राइवर को थकावट कम होती है। जैसे प्लेन में ऑटो पायलट मोड काम करता है वैसे ही कार में क्रूज कंट्रोल काम करता है। एक ही स्पीड में कार चलने के कारण एवरेज भी बेहतर होता है।