फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

Sun, 02 Oct 2022 02:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप मोटरसाइकिल से लंबी दूरी का सफर तय कर रहे हैं। अचानक आपकी मोटरसाइकिल बंद हो जाए। तब क्या किया जा सकता है इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 4
चलते हुए बंद हो जाए बाइक तो क्या करें - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी बाइक भी अचानक चलते हुए बंद हो जाए तो सफर के बीच में आप भी परेशान हो जाएंगे। ऐसा होने के तीन कारण हो सकते हैं। इस खबर में इन कारणों की जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

एयर फिल्टर को साफ करें

2 of 4
बाइक में एयर फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके साथ ऐसा कभी ना हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। एयर फिल्टर के जरिए वाहन के इंजन तक हवा जाती है। एयर फिल्टर का काम हवा में से धूल मिट्टी को रोककर इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है। आमतौर पर इसे सर्विस के समय साफ किया जाता है। ज्यादा गंदा होने पर बदला भी जाता है लेकिन आप बीच-बीच में खुद भी इसकी सफाई कर सकते हैं। ऐसा करने पर फिल्टर चोक नहीं होगा और बेहतर क्षमता के साथ इंजन तक साफ हवा पहुंचाएगा। बाइक का एयर फिल्टर साफ हो तो इंजन भी बेहतर तरीके से काम करता है।
विज्ञापन

स्पार्क प्लग में कचरा

3 of 4
स्पार्क प्लग - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक का एयर फिल्टर तो साफ है लेकिन स्पार्क प्लग पर हम कम ही ध्यान देते हैं।  नियमित अंतराल पर बाइक के स्पार्क प्लग को निकालकर साफ करें। मकैनिक के पास जाने की जगह ऐसा आप घर पर भी कर सकते हैं। इंजन में लगा स्पार्क प्लग चूड़ी से टाइट होता है। इसे आसानी से घुमाकर निकाला जा सकता है। निकालकर साफ करने के बाद इसे वापिस उसी तरह लगाया भी जा सकता है।

ये भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

ओवर स्पीड से बचें

4 of 4
ओवरहीट से बाइक को बचाएं - फोटो : सोशल मीडिया
आमतौर पर अगर हम बाइक से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो कई लोग लगातार स्पीड में बाइक चलाते हैं। ऐसा करने पर बाइक का इंजन गर्म हो जाता है और बाइक बंद हो जाती है। कोशिश करने पर भी बाइक स्टार्ट नहीं होती। कभी आपके साथ भी ऐसा हो तो परेशान ना हों। कुछ देर के लिए बाइक को बंद रहने दें और एक जगह खड़ी कर दें। करीब आधे से एक घंटा रूकने के बाद जब इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब दोबारा सफर शुरू करें।

ये भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें