देश में रोज कई सड़क हादसे होते हैं। जिनमें से कई हादसों में बाइक सवार शामिल होते हैं। पहले की बाइक्स में एबीएस जैसा सेफ्टी फीचर नहीं मिलता था। लेकिन अब बाइक्स में इस फीचर को शामिल किए जाने के बाद बाइक्स पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं। बाइक्स में एबीएस जैसे फीचर से क्या फायदा होता है। किस तरह इस फीचर से लोगों की जान बचाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
बाइक पर कंट्रोल
2 of 6
बाइक में एबीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बाद बाइक में अचानक ब्रेक लगाने के कारण कंट्रोल नहीं रहता। बाइक फिसल जाती है जिससे हादसा हो जाता है। ऐसी ही घटनाओं से बचने के लिए एबीएस जैसे फीचर को दिया जाने लगा है। अचानक ब्रेक लगाने के समय इससे काफी फायदा मिलता है और बाइक कंट्रोल में रहती है।
एबीएस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि किसी बाइक में ये फीचर होता है। और बाइक में अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो ये बाइक को फिसलने नहीं देता। इसी के साथ बाइक पर ड्राइवर का पूरा कंट्रोल रहता है। ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक नहीं होते और बिना फिसले दिशा बदल लेती है और रूक जाती है।
एबीएस को कई तरह के पार्ट्स मिलाकर बनाया जाता है जो बनने के बाद एक सिस्टम की तरह काम करता है। एबीएस में स्पीड सेंसर, वॉल्व, हाइड्रोलिक कंट्रोल यूनिट और इलेक्ट्रिक कंट्रोल यूनिट जैसे पार्ट्स होते हैं।
जब अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो सबसे पहले पूरी जानकारी ईसीयू में जाती है। उसके बाद किस पहिए को कितना कंट्रोल करना है और उसके लिए कितना प्रैशर लगाना है ये ईसीयू से ही तय होता है।