यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) ने एक बार फिर बड़े डेट्रॉइट वाहन निर्माताओं के खिलाफ अपनी हड़तालें तेज कर दी हैं। यूएडब्ल्यू ने इस बार हड़ताल में एक और फैक्ट्री को शामिल किया है जो स्टेलंटिस के लिए Ram (राम) पिकअप ट्रक बनाती है।
यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (यूएडब्ल्यू) ने एक बार फिर बड़े डेट्रॉइट वाहन निर्माताओं के खिलाफ अपनी हड़तालें तेज कर दी हैं। यूएडब्ल्यू ने इस बार हड़ताल में एक और फैक्ट्री को शामिल किया है जो स्टेलंटिस के लिए Ram (राम) पिकअप ट्रक बनाती है।
विज्ञापन
यूनियन का कहना है कि 6,800 सदस्य सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए। और कंपनी के लिए एक बड़ा प्रॉफिट सेंटर, स्टर्लिंग हाइट्स, मिशिगन, असेंबली प्लांट को बंद कर दिया।
हड़ताल की ताजा कार्रवाई यूनियन के अध्यक्ष शॉन फेन द्वारा जनरल मोटर्स और स्टेलेंटिस के साथ बातचीत में प्रगति की खबर के ठीक तीन दिन बाद आई है। लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनियों को बेहतर पेशकश करनी होगी। फोर्ड के साथ कोई प्रगति सामने नहीं आई, जिसने पिछले हफ्ते कहा था कि उसके पास यूएडब्ल्यू के लिए तीनों वाहन निर्माताओं में से सबसे अच्छी पेशकश है।
विज्ञापन
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
यूनियन 15 सितंबर को प्रत्येक कंपनी के एक असेंबली प्लांट में हड़ताल पर चली गई। लगभग 41,000 कर्मचारी अब तीनों वाहन निर्माताओं के खिलाफ हड़ताल पर हैं। हड़ताल अब अपने छठे हफ्ते में सात असेंबली प्लांट और 38 पार्ट्स के गोदामों को कवर करती है। तीनों कंपनियों में यूनियन के लगभग 28 प्रतिशत कर्मचारी अब हड़ताल पर हैं।
जनरल मोटर्स, जिसने पिछले हफ्ते अपनी पेशकश बढ़ा दी थी, और फोर्ड को हड़ताल के ताजा बढ़ोतरी में बक्श दिया गया। सबसे पहले यूनियन ने पिकअप और बड़े एसयूवी प्लांटों पर हड़ताल करने से परहेज किया। तीनों वाहन निर्माता ही ऐसे वाहनों का उत्पादन करते हैं जो कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं। लेकिन यूनियन ने दो हफ्ते पहले इस फैसले में बदलाव किया। और यूएडब्ल्यू ने लुइसविले, केंटकी में एक विशाल फोर्ड हेवी-ड्यूटी पिकअप और एसयूवी प्लांट को इसमें शामिल कर दिया।
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
पिछली हड़तालों में यूनियन ने एक विशेष कंपनी को निशाना बनाया था और एक समझौते पर पहुंचा था। जिसने अन्य दो कंपनियों के साथ समझौते के लिए एक पैटर्न के रूप में काम किया था।
एक बयान में, यूनियन ने कहा कि तीनों वाहन निर्माताओं में स्टेलेंटिस सबसे ज्यादा राजस्व और सबसे अधिक मुनाफा कमाने के बावजूद, हड़ताली कर्माचारियों को ऑफर देने के मामले में फोर्ड और जीएम से भी पीछे है। बता दें कि 2021 में फिएट क्रिसलर और फ्रांस के पीएसए ग्रुप का विलय हुआ, जिसके बाद स्टेलेंटिस का गठन हुआ।
United Auto Workers Strike
- फोटो : Social Media
यूनियन ने कहा कि स्टेलंटिस के पास जीवनयापन की लागत में बढ़ोतरी, कितनी तेजी से कर्मचारी वेतनमान के शीर्ष पर पहुंचते हैं, अस्थायी कर्मचारी का वेतन, अस्थायी को पूर्णकालिक में परिवर्तित करना और अन्य मुद्दों पर सबसे खराब पेशकश है।
एक बयान में, स्टेलेंटिस ने कहा कि वह " बेहद नाराजगी" है कि स्टर्लिंग हाइट्स प्लांट को हड़ताल की सूची में जोड़ा गया। क्योंकि कंपनी ने गुरुवार को अपनी पेशकश में सुधार किया था लेकिन यूएडब्ल्यू से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कंपनी ने कहा कि नए प्रस्ताव में चार वर्षों में 23 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति बचत योगदान में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी और नौकरी सुरक्षा प्रावधान शामिल हैं।
बयान में कहा गया, "हमारा बहुत मजबूत प्रस्ताव सदस्यों की मांगों को पूरा करेगा और हमारे कर्मचारियों को तत्काल वित्तीय फायदा पहुंचाएगा। इसके बजाय यूएडब्ल्यू ने पूरे ऑटोमोटिव उद्योग के साथ-साथ हमारी स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को और ज्यादा नुकसान पहुंचाने का फैसला किया है।"