इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने के लिए टीवीएस और जोमेटो के बीच करार हुआ है। जिसके मुताबिक 10 हजार यूनिट्स की डिलीवरी की जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए टीवीएस और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो के बीच करार हुआ है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टीवीएस की ओर से किस रेंज और कीमत के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। साथ ही हम इसकी खूबियों की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
टीवीएस आई-क्यूब
- फोटो : tvs motors
मिलेगा इलेक्ट्रिक तकनीक को बढ़ावा
देश में प्रदूषण को कम करने के लिए जोमेटो और टीवीएस के बीच करार हुआ है। जिसके तहत टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब की 10 हजार यूनिट्स को जोमेटो को अगले दो साल में डिलीवर किया जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच इसकी शुरूआत हैदराबाद से हुई जहां टीवीएस ने 50 यूनिट्स को जोमेटो को दिया। साझेदारी के तहत इन स्कूटर्स को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी।
क्या हैं खूबियां
आई-क्यूब में कई खूबियों को दिया गया है। इस स्कूटर में पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप और 32 लीटर का स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है रेंज
टीवीएस आई क्यूब को इकोनॉमी मोड में चलाने पर यह 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी बैटरी को जीरो से 80 फीसदी चार्ज होने में 4.30 घंटे का समय लगता है।
कितनी है कीमत
आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 1.55 लाख रुपये है। स्मार्ट कार्ड फीस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज मिलाकर कुल कीमत 1.62 लाख रुपये हो जाती है। इसके बाद फेम सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 1.24 लाख रुपये होती है।