बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर कार से मानसून में पहाड़ों पर घूमने का विचार कर रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।
देश के सभी राज्यों के साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मानसून पहुंच गया है। लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कुछ लोग मानसून के समय पहाड़ों पर कार से घूमने जाना चाहते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी मानसून में पहाड़ों पर कार से जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखकर सुरक्षित रह सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Driving in Fog
- फोटो : Istock
कोहरे के लिए करें तैयारी
पहाड़ों पर अक्सर बारिश के समय विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसा कोहरे के कारण होता है। इसलिए अपनी कार की लाइट्स को हमेशा सही रखें। इससे आपको कोहरे या कम विजिबिलिटी के दौरान सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी।
अपनी लेन में करें ड्राइव
पहाड़ों पर सुरक्षित रहने का सबसे बेहतर तरीका है कि हमेशा अपनी ही लेन में कार को चलाएं। पहाड़ों पर कई जगह सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं और अचानक सामने आने पर हादसा हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि सिर्फ अपनी ही लेन में कार को चलाएं।
स्पीड और रैश ड्राइविंग से बचें
पहाड़ों पर अपनी लेन में कार चलाने के साथ ही हमेशा स्पीड पर कंट्रोल रखना और रैश ड्राइविंग से बचना जरूरी होता है। मैदानी इलाकों में कार चलाने वाले अक्सर पहाड़ों पर यह गलतियां करते हैं जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
विंडशील्ड और मिरर रखें साफ
पहाड़ों पर कार की विंडशील्ड और मिरर को साफ रखना काफी जरूरी होता है। गंदे विंडशील्ड और मिरर के कारण कई बार देखने में परेशानी होती है जिससे हादसा भी हो सकता है। इसलिए कार में वॉशर में पानी भरें साथ ही अच्छा विंडशील्ड क्लीनर भी डाल दें, जिससे विंडशील्ड अच्छे से साफ हो पाए।