फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Mirai at Auto Expo: फुल टैंक में दिल्ली से पहुंच जाती है उदयपुर, जानें कैसी है टोयोटा की हाइड्रोजन कार

Tue, 17 Jan 2023 11:57 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में हाइड्रोजन कार मिराई को भी पेश किया गया है। इस कार को फुल टैंक करने के बाद कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ऑटो एक्सपो 2023 में जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को शोकेस किया गया है। इनमें से एक वाहन टोयोटा मिराई है जिसे हाइड्रोजन से चलाया जाता है। इस कार का टैंक फुल करने के बाद कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसी है मिराई

2 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

टोयोटा की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में हाइड्रोजन से चलने वाली कार मिराई को शोकेस किया गया है। यह सेकेंड जनरेशन मिराई कार है, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल में हाइड्रोजन के लिए फ्यूल सेल बैटरी पैक दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी

विज्ञापन

कितनी है रेंज

3 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल टोयोटा मिराई का फ्यूल टैंक एक बार फुल होने के बाद 650 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह इसे री-फ्यूल करने में समय नहीं लगता बल्कि इसे आम पेट्रोल या डीजल कार की तरह ही ज्यादा से ज्यादा पांच मिनट में री-फ्यूल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कैसे करती है काम

4 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

टोयोटा मिराई एक हाइड्रोजन से चलने वाली कार है। वातावरण में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के बीच एक प्रतिक्रिया होने के बाद बिजली का प्रोडक्शन होता है। इससे बाद में इलेक्ट्रिक मोटर को ऊर्जा मिलती है और कार को चलाया जा सकता है। वहीं अतिरिक्त ऊर्जा बैटरी में ही स्टोर हो जाती है जिसका उपयोग बाद में किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटेलिस्ट टाइप का फिल्टर लगाया गया है। इससे जब कार को चलाया जाता है तो मिराई हवा को साफ भी करती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

विज्ञापन

हाइड्रोजन के तीन टैंक

5 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

कार में हाइड्रोजन के तीन टैंक लगाए जाते हैं। यह टैंक हाई प्रैशर वाले टाइप-4 टैंक होते हैं। जो हाई प्रैशर वाली हाइड्रोजन को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इससे कार को फुल चार्ज में 650 किलोमीटर के आस-पास की रेंज मिल पाती है। इसमें लगी मोटर से कार को 134 किलोवॉट की पावर मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मिराई में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टेयरिंग व्हील्स, वेंटिलेटिड सीट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, 12.3 इंच की टचस्क्रीन और सेफ्टी के लिए टोयोटा का टीएसएस फीचर्स जैसे कई फीचर मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

विज्ञापन

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

7 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मिराई की लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो यह कार 4975 एमएम लंबी है। इसकी चौड़ाई 1885 एमएम है। इसकी ऊंचाई 1480 एमएम और इसकी व्हीलबेस 2920 एमएम है। कार की ग्राउंड क्लियरेंस 160 एमएम है।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान

विज्ञापन

क्या है कीमत

8 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

कंपनी की ओर से इस कार को फिलहाल भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया गया है। इसलिए अभी कीमत की जानकारी नहीं मिल सकती। लेकिन साल 2022 मार्च में टोयोटा ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू साइन किए थे। इसपर स्टडी के लिए ही टोयोटा ने मिराई को पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें