एमजी हेक्टर
- फोटो : mg india
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से इस सेगमेंट में हेक्टर को ऑफर किया जाता है। भारत में हेक्टर की एक्स शोरूम कीमत 14.42 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसकी लंबाई 4655 एमएम, चौड़ाई 1835 एमएम, ऊंचाई 1760 एमएम और व्हीलबेस 2750 एमएम है। फीचर्स के तौर पर इसमें ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, सीबीसी, हिल होल्ड कंट्रोल और डिसेंट कंट्रोल, ईएसएस, फ्यूल कट-ऑफ, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, टीपीएमएस, हीटेड ओआरवीएम, 360 डिग्री कैमरा, छह एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप, फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडीकेटर, एंबिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो एसी, फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट्स, 26.4 सेमी एचडी टचस्क्रीन इनफिनिटी साउंड सिस्टम, स्टेयरिंग माउंटिंड कंट्रोल जैसे कई फीचर्स इसमें मिलते हैं। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे हेक्टर को 143 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। हेक्टर में पेट्रोल के अलावा दो लीटर का डीजल इंजन भी मिलता है। जिससे एसयूवी को 170 पीएस और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी