टोयोटा की ओर से दमदार पिक-अप ट्रक हिल्क्स के दाम में कटौती की गई है। दाम कम करने के बाद अब किस कीमत पर हिल्क्स पिक-अप ट्रक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
जापानी कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा की ओर से भारत में पेश किए जाने वाले इकलौते पिक-अप ट्रक की कीमत में कटौती की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से ऑफर किए जाने वाले पिक-अप ट्रक की नई कीमत क्या हैं और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
कम हुए दाम
2 of 8
Toyota Hilux
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने इकलौते पिक-अप ट्रक की कीमतों में कटौती कर दी है। जिसके बाद इसे खरीदना अब और आसान हो गया है। कंपनी ने इसके नए दामों को आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। कुछ समय पहले ही इसके लिए दोबारा से बुकिंग को शुरू किया गया था।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई कीमतों की जानकारी के मुताबिक हिल्क्स की एक्स शोरुम कीमतों में 3.59 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। 3.59 लाख रुपये की कटौती इसके 4x4 स्टैंडर्ड एमटी वैरिएंट में की गई है।
कंपनी ने हिल्क्स के सिर्फ एक वैरिएंट की कीमत में कमी की है और बाकी दो वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 4x4 हाई एमटी की कीमतों में 1.35 लाख रुपये और 4x4 हाई एटी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत में 1.10 लाख रुपये की बढ़ोतरी भी की गई है।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 4x4 स्टैंडर्ड एमटी वैरिएंट की नई एक्स शोरुम कीमत 30.40 लाख रुपये हो गई है जबकि पहले यह 33.99 लाख रुपये एक्स शोरुम थी। इसके अलावा 4x4 हाई एमटी की नई कीमत37.15 लाख रुपये हो गई है। बढ़ोतरी से पहले इस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 35.80 लाख रुपये थी। पिक-अप ट्रक के इकलौते ऑटोमैटिक वैरिएंट 4x4 हाई एटी की नई कीमत 37.90 लाख रुपये एक्स शोरुम हो गई है। पहले इसकी एक्स शोरुम कीमत 36.80 लाख रुपये थी।
पिक-अप में फीचर्स की बात करें तो इसमें लैदर सीट्स, ड्यूल जोन फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री, ऑटो हैड लैंप, आठ इंच की इंफोटेनमेंट टेबल स्टाइल स्क्रीन, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।
पिक-अप हिलक्स में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इसमें सात एसआरएस एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, मौसम और सड़क के मुताबिक बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टायर एंगल मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पावर और ईको ड्राइविंग मोड्स और 4X4 जैसे सेफ्टी फीचर्स को सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है।
हिल्क्स में कंपनी ने काफी दमदार इंजन दिया है। इसमें 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जिसे छह स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया जा रहा है।