फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rule Violation: 31 दिसंबर को दिल्ली में टूटे ट्रैफिक नियम, जानें पुलिस ने कितनों के खिलाफ की कार्रवाई

Mon, 02 Jan 2023 12:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली वालों ने जमकर पार्टी की। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी की। 31 दिसंबर की रात पुलिस की ओर से कितने दो पहिया वाहनों के ड्राइवर्स पर कार्रवाई की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल का स्वागत लोग अपने-अपने तरीकों से करते हैं। कुछ लोग घर में परिवार के साथ नए साल का स्वागत करते हैं तो कुछ बाहर घूमने निकल जाते हैं। ऐसे में सड़कों पर समझदारी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना समझदारी होती है। दिल्ली में 31 दिसंबर की रात को कुछ लोगों ने नियमों को तोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने ऐसे दो पहिया वाहनों को चलाने वालों पर कार्रवाई भी की। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पुलिस ने 31 दिसंबर को कितने लोगों के खिलाफ किन मामलों में कार्रवाई की।

विज्ञापन

कितने लोगों ने तोड़े नियम

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
31 दिसंबर को दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद दिखी। इस दौरान 1329 लोगों ने यातायात के नियमों की अनदेखी की। इन पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 53 दो पहिया वाहनों को जब्त भी किया।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

किन मामलों में की कार्रवाई

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की ओर से दो पहिया वाहन चलाने वालों पर जिन मामलों में कार्रवाई की गई उनमें, ड्रंकन ड्राइव, डेंजरस ड्राइविंग, गलत साइड में ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, माइनर ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने जैसे मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

किस मामले में कितने चालान

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस की ओर से 31 दिसंबर 2022 को कुल 1329 दो पहिया वाहन ड्राइवरों पर कार्रवाई की गई। इनमें ड्रंकन ड्राइविंग के 318, खतरनाक ड्राइविंग के 175, गलत दिशा में दो पहिया वाहन चलाने पर 55, ट्रिपल राइडिंग के 47, माइनर ड्राइविंग के 70 और सबसे ज्यादा लोगों ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाया। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के मामले में कुल 664 ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस ने 53 वाहनों को जब्त भी किया।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

इन जगहों पर थी खास नजर

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने 31 दिसंबर के दिन दिल्ली की कुछ खास जगहों पर ज्यादा ध्यान दिया। इनमें क्नॉट प्लेस, महरौली, साकेत, नेहरू प्लेस, वसंत विहार, साउथ एक्स, राजौरी गार्डन, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार सहित जैसे कई पाइंट्स शामिल थे।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह वाहन चलाने पर थी नजर

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नजर ऐसे दो पहिया वाहन चालकों पर थी जो बाइक पर स्ंटट करने की कोशिश करें, ओवर स्पीड से वाहन चलाएं, रैकलैस, जिग-जैग या खतरनाक तरीके से दो पहिया वाहन चलाने की कोशिश करें। राहत की बात ये थी कि 31 दिसंबर की रात को कोई हादसा ऐसा नहीं हुआ जिसमें किसी की मौत हुई हो।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें