फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender Automobile 2022: जानें इस साल की कम कीमत वाली टॉप-5 एमपीवी, जो बनीं भारतीयों की पसंद

Sun, 18 Dec 2022 10:52 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में एमपीवी सेगमेंट के वाहनों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस खबर में हम बता रहे हैं कि कम बजट वाली एमपीवी को साल 2022 के दौरान कितने लोगों ने खरीदा।

विज्ञापन
1 of 6
मारुति सुजुकी अर्टिगा - फोटो : maruti

भारत के कार बाजार में कुछ समय से एसयूवी और एमपीवी को पसंद करने वालों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन वाहनों में आसानी से पांच से सात लोग बिना परेशानी सफर कर सकते हैं। बड़ा परिवार हो या फिर दोस्त। सभी एक साथ ऐसे वाहनों में यादगार सफर करते हैं। हम इस खबर में ऐसी पांच बेहतरीन एमपीवी की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें साल 2022 में काफी ज्यादा पसंद किया गया।

विज्ञापन

मारुति अर्टिगा

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है मारुति की अर्टिगा। इस एमपीवी को वैसे तो लॉन्च के बाद से ही काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। लेकिन साल 2022 में भी इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल की शुरूआत के बाद से अब तक इसकी कुल 121541 यूनिट्स की डिलीवरी की जा चुकी है। मारुति अर्टिगा पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प के साथ भारतीय बाजार में मिलती है। एमपीवी के कुल नौ वैरिएंट बाजार में मिलते हैं जिनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी शामिल हैं। अर्टिगा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.79 लाख रुपये है। सात सीटर एमपीवी में सीएनजी का विकल्प सिर्फ वीएक्सआई और जेडएक्सआई में मिलता है। जिनकी एक्स शोरूम कीमतें 10.50 लाख रुपये और 11.60 लाख रुपये है। अर्टिगा में प्रीमियम ड्यूल टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्रंट एसी, पावर विंडो, टोटल सीएनजी मोड टाइम, रिमोट की-लैस एंट्री, चार स्पीकर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, म्यूजिक सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन

किया कैरेंस

3 of 6
For Reference Only - फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में कैरेंस एमपीवी को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी में भी पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के ईंधन के इंजन के विकल्प मिलते हैं। पेट्रोल में स्मार्टस्ट्रीम टी-जीडीआई इंजन और स्मार्टस्ट्रीम जी1.5 इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल में कंपनी की ओर से 1.5 सीआरडीआई वीजीटी इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। एमपीवी में मिलने वाले फीचर्स में 10.25इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट, बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टमृ, केबिन सराउंड 64 कलर एंबिएंट मूड लाइटिंग, वायरस और बैक्टेरिया प्रोटेक्शन के साथ स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर, सेकेंड रो सीट में वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टम्बल ऑप्शन, स्काई लाइट सनरूफ, बड़ा केबिन स्पेस, वेंटीलेटिड फ्रंट सीट, छह एयरबैग्स, ESC, VSM, HAC, DBC, ABS, BAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अब तक इसकी कुल 59561 यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

4 of 6
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा - फोटो : Toyota Bharat
देश की सबसे बेहतरीन एमपीवी है टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा। इस एमपीवी की कीमत अन्य एमपीवी के मुकाबले ज्यादा थी लेकिन फिर भी यह काफी ज्यादा पसंद की जाती रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस साल अभी तक इसकी कुल 56533 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि कंपनी ने इसके नए मॉडल इनोवा हाईक्रॉस को भी पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना
विज्ञापन

मारुति एक्सएल6

5 of 6
मारुति एक्सएल 6 - फोटो : सोशल मीडिया
छह सीटों के साथ मारुति की एक्सएल6 भी एमपीवी सेगमेंट में चुनौती देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल में अब तक इसकी कुल 35004 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें भी अर्टिगा की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें भी 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन आता है। जिससे 103 हॉर्स पावर और 136.8 न्यूटन मीटर टार्क जनरेट होता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक ऑल-न्यू 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें कपनी वेंटिलेटिड फ्रंट सीट भी देती है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं। एक्सएल6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनो ट्राइबर

6 of 6
रेनो ट्राइबर - फोटो : Reanult
रेनो की ओर से पेश की जाने वाली सबसे कम कीमत वाली एमपीवी में से एक है रेनो ट्राइबर। 2022 के कैलेंडर ईयर में इसकी कुल 31751 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सेफ्टी के मामले में भी यह काफी अच्छी एमपीवी है। व्यस्कों के लिए फोर और बच्चों के लिए तीन स्टार की सुरक्षा के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है। फीचर्स के तौर पर इसमें स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल्स, स्मार्ट एक्सेस, पुश बटन स्टॉर्ट/स्टॉप, प्रोजेक्टर हैडलैंप और एलईडी डीआरएल, एयरबैग, 182 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस के अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह एमपीवी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें