फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: पुरानी कार को नई जैसा है बनाना, तो करवाएं यह काम, चमक जाएगी गाड़ी, जानें सबकुछ

Thu, 23 Nov 2023 11:59 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंबे समय से कार को उपयोग में लाने के साथ ही कार की चमक खोने लगती है। किस तरह से कार के पेंट को नई कार की तरह रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई कारों का पेंट काफी जल्दी खराब होने लगता है। साथ ही कार भी समय से पहले ही ज्यादा पुरानी लगने लगती है। अगर आप भी अपनी पुरानी कार के पेंट की चमक को फिर से लौटाना चाहते हैं, तो ऐसा किस तरह किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


चमक होती है कम
धूल मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही कार पर ज्यादा ध्यान ना देने के कारण कई कारों की चमक काफी कम हो जाती है। जिससे कार काफी ज्यादा पुरानी लगने लगती है। साथ ही कई और समस्याएं भी कार में आने लगती हैं। जिनको सही समय पर ठीक ना करवाया जाए तो बाद में खर्च और परेशानी बढ़ने लगती हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


करवाएं यह काम
धूल मिट्टी और प्रदूषण के कार पीले हुए पेंट को फिर से नया करने के लिए रबिंग करवाना बेहतर होता है। साथ ही इसका फायदा यह भी होता है कि कार के पेंट पर हल्के स्क्रैच को भी आसानी से छुपाया जा सकता है। साथ ही रबिंग करवाने में ज्यादा समय और खर्च भी नहीं होते।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

विज्ञापन


रखें इन बातों का ध्यान
कभी भी कार पर जल्दी-जल्दी रबिंग नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करने से फायदे की जगह कार के पेंट को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जब भी आप कार पर रबिंग करवाएं उसके पहले कार को अच्छी तरह से धुलवाना चाहिए। इससे कार की बाहरी सतह पर लगे मिट्टी और धूल के छोटे कण भी साफ हो जाते हैं। साथ ही कार को धुलवाते हुए अच्छी क्वालिटी के कार शैंपू का उपयोग किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

पहले लें ये जानकारियां
अगर आप भी अपनी कार पर रबिंग करवाने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। सबसे पहले तो किसी अच्छे शोरूम पर जाकर पूरी प्रकिया की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही उस जगह पर कीमत की जानकारी भी मिल जाती है। जिसके बाद किसी एक विकल्प को चुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें