फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bikes Launch: 250 और 400 सीसी में इस कंपनी ने लॉन्च की दो नई बाइक्स, जानें इंजन और फीचर्स की डिटेल

Mon, 11 Sep 2023 09:32 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दो पहिया वाहन सेगमेंट में 250 और 400 सीसी की दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इन बाइक्स में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

250 और 400 सीसी सेगमेंट की बाइक्स में लगातार नए उत्पाद पेश और लॉन्च हो रहे हैं। इसी क्रम में इन दोनों सेगमेंट में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। किस कंपनी की ओर से किस बाइक को किन खूबियों के साथ लाया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक्स
केटीएम की ओर से 250 और 400 सीसी में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से ड्यूक 250 और ड्यूक 390 की तीसरी जनरेशन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इनमें कंपनी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद यह बाइक्स पुरानी जनरेशन के मुकाबले काफी बेहतर हो गई हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से इन दोनों ही बाइक्स को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। जिसके साथ ही एल्यूमीनियम का सब-फ्रेम भी दिया गया है। इनमें एलसी4सी इंजन, ज्यादा पावर टू वेट रेशो, बेहतर हैंडलिंग को दिया गया है। केटीएम390 में एडजस्टेबल सस्पेंशन, लॉन्च कंट्रोल, एमटीसी, राइड मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस को दिया गया है। वहीं केटीएम ड्यूक 250 में क्विकशिफ्टर, राइड बाय वायर को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन


कैसे हैं फीचर्स
ड्यूक 390 में कंपनी की ओर से एलसी4सी 399 सीसी का इंजन दिया है। जिसके साथ सुपर मोटो एबीएस, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक स्क्रीन, लॉन्च कंट्रोल, पांच इंच की टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, 800 एमएम हाइट की सीट, बड़ा एयरबॉक्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, राइट ऑफ सेट रियर मोनो शॉक जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं ड्यूक 250 में भी यही फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

शुरु हुई बुकिंग
कंपनी की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए बुकिंग शुरु कर दी है। इसके साथ ही दोनों ही बाइक्स में इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज कलर को दिया जा रहा है। जबकि 390 में अटलांटिक ब्लू और 250 में सेरेमिक वाइट रंग का विकल्प भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें