फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी में स्पार्क प्लग खराब होने पर आती हैं ये परेशानियां, किस तरह करें बचाव, जानें डिटेल

Sat, 20 Jan 2024 04:05 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ी में स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो कई परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में किन तरीकों से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार को चलाने में इंजन के अंदर स्पार्क प्लग दिए जाते हैं। अगर एक बार स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो फिर कार को चलाने में कई परेशानियां आ जाती हैं। हम इस खबर में आपको स्पार्क प्लग खराब होने के बाद आने वाली परेशानियां और उनके उपायों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्पार्क प्लग का काम
कार को चलाने के लिए इंजन में स्पार्क प्लग काफी जरूरी होते हैं। अगर एक बार इनमें खराबी आ जाए तो फिर कार को सही तरह से चलाना मुश्किल हो जाता है। स्पार्क प्लग का काम इंजन तक करंट को पहुंचाना होता है। जिससे इंजन में ईंधन को जलाया जाता है और उससे कार चलाने के लिए जरूरी पावर मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


खराब होने पर आती हैं ये परेशानियां
अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो फिर कार में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। इनमें से प्रमुख परेशानियों में कार के स्टार्ट होने में परेशानी होना, एक्सीलेरेशन में कमी आना, एवरेज कम हो जाना, इंजन से ज्यादा आवाज और वाइब्रेशन आना आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


परेशानियों से कैसे रहें दूर
आमतौर पर कार में स्पार्क प्लग आसानी से खराब नहीं होते। इन्हें इस तरह से बनाया जाता है कि यह कई हजार किलोमीटर तक आराम से चल सकते हैं। लेकिन अगर इनकी देखभाल न की जाए तो फिर परेशानी होती है। हर बार सर्विस के समय स्पार्क प्लग को चेक करवाना चाहिए। अगर यह गंदे हों तो इनको साफ करवाया जा सकता है, जिससे करंट की सप्लाई में परेशानी नहीं होती। लेकिन अगर यह खराब हो तो इनको बदलना ही उपाय होता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

रखें किन बातों का ध्यान
स्पार्क प्लग की लंबी उम्र के लिए कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी होता है। सर्दियों और बारिश के अलावा कार सर्विस करवाते हुए अगर स्पार्क प्लग के पास पानी आ जाए तो फिर यह जल्दी खराब होते हैं। इसके अलावा अगर इनपर ज्यादा कार्बन जम जाता है तो भी यह सही तरह से काम नहीं कर पाते। इसलिए कोशिश करें कि स्पार्क प्लग के आस-पास न तो पानी आए और न ही इनपर ज्यादा कार्बन जम पाए।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें