अमर उजाला
Fri, 19 January 2024
नई कारों में सुरक्षा के लिए कई तरह के सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है।
लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी फीचर दिए जाते हैं, जो स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर आते हैं।
इनमें से दो फीचर्स एबीएस और ईबीडी हैं, जिनसे सफर के दौरान हादसों से सुरक्षा मिलती है।
एबीएस को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ईबीडी को इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन कहा जाता है।
एबीएस अचानक ब्रेक लगाने पर स्किड होने से बचाता है, साथ ही गाड़ी को कंट्रोल में रखने का काम करता है।
ईबीडी गाड़ी की स्पीड, वजन और सड़क की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग पहिये को अलग-अलग ब्रेक फोर्स देता है।
कार चलाने के लिए ड्राइव बेल्ट क्यों है जरूरी, जानें डिटेल