फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming EV: 25 लाख रुपये तक की कीमत में जल्द लॉन्च होने को तैयार, ये पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें डिटेल

Fri, 15 Sep 2023 11:11 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए जल्द ही पांच एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। ये कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में जल्द ही पांच नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
टाटा पंच - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा पंच ईवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से माइक्रो एसयूवी पंच को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को सिट्रॉएन ईसी3 और एमजी कॉमेट के सेगमेंट में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

3 of 6
Tata Concept Curvv Electric SUV - फोटो : Tata Motors
टाटा कर्व ईवी
टाटा की ओर से ही कर्व ईवी को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी को भी अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 500 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है। साथ ही इसे नेक्सन से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

4 of 6
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ईवीएक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी अगले साल तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जानकारी के मुताबिक इसमें 550 किलोमीटर की रेंज और 60 किलोवाट आवर तक की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै क्रेटा ईवी
ह्यूंदै की ओर से भी क्रेटा के ईवी वर्जन को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में कई बार इस एसयूवी को टेस्ट करते हुए देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में 100 किलोवाट की मोटर के साथ 39.2 किलोवाट आवर की बैटरी मिल सकती है। जिससे एसयूवी को करीब 450 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra XUV e8 Electric car - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एक्सयूवी ई8
महिंद्रा की ओर से भी एक्सयूवी ई8 को भारतीय बाजार में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह एक्सयूवी 700 का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकती है। जिसमें कंपनी की ओर से 60 से 80 किलोवाटर आवर का बैटरी पैक दिया जा सकता है। जिससे इस एसयूवी को करीब 400 से 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें