फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cars With Ice and EV: इन कारों में मिलता है पेट्रोल-डीजल, CNG और EV का विकल्प, टाटा-महिंद्रा हैं शामिल

Sat, 04 Mar 2023 03:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कुछ कंपनियों की ओर से ऐसी कारों को भी ऑफर किया जाता है, जिन्हें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। ऐसी कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors

टाटा से लेकर महिंद्रा तक कुछ कपंनियां भारत में ऐसी कारों की बिक्री करती हैं, जिन्हें सभी तरह के ईंधन के साथ ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी कारें हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। साथ ही इनकी कीमत की जानकारी भी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

टाटा टियागो

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा की ओर से टियागो ऐसी हैचबैक कार है, जिसे पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। टियागो इलेक्ट्रिक मौजूदा समय में देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। पेट्रोल इंजन के साथ टियागो की शुरूआती कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है। सीएनजी के साथ इसे 6.44 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्स शोरुम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन

टाटा नेक्सन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा की ओर से दूसरा ऑफर एसयूवी के तौर पर मिलता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर नेक्सन को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। पेट्रोल नेक्सन की शुरूआती कीमत 7.80 लाख रुपये है। इसका डीजल वैरिएंट 10 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा नेक्सन इलेक्ट्रिक की शुरूआती कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

टाटा टिगोर

4 of 6
Tata Tigor CNG - फोटो : Tata Motors

टाटा की ओर से तीसरा विकल्प सेडान के तौर पर दिया जाता है। कंपनी की ओर से टिगोर को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वैरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। पेट्रोल टिगोर की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 6.20 लाख रुपये से हो जाती है। सीएनजी के साथ टिगोर को 7.60 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक टिगोर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 12.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

महिंद्रा एक्सयूवी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी रेंज में ऐसी एसयूवी भी है जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में मिलती है। एक्सयूवी 300 और 400 का डिजाइन, लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई एक जैसी है सिर्फ इंजन और मोटर में फर्क के कारण इसके नाम में 300 और 400 लिखा जाता है। पेट्रोल इंजन वाली एक्सयूवी300 को 8.41 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके डीजल वैरिएंट की शुरूआत 9.60 लाख रुपये रखी गई है और इसकी इलेक्ट्रिक एसयूवी 400 की शुरूआत 15.99 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

सिट्रॉएन सी3

6 of 6
For Reference Only - फोटो : citroen india

फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से भी सी3 को पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसी कार को कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक वर्जन में ईसी3 के तौर पर भी पेश किया गया है। छह महीने में ही कंपनी की ओर से आईसीई के साथ ईवी विकल्प को भी भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो पेट्रोल के साथ सी3 को 5.98 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक वैरिएंट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 11.50 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें