कार के सस्पेंशन खराब होने के बाद भी अगर ठीक ना करवाया जाए तो फिर और भी पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। सस्पेंशन को किस तरह सही रखा जा सकता है। आइए जानते हैं।
भारत में अभी भी कुछ सड़कें ऐसी हैं, जिनपर कार चलाने से मेंटेनेंस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। विकल्प नहीं होने के कारण कार को ऐसी भी सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे सस्पेंशन में परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे सस्पेंशन को सही रखा जा सकता है।