अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
नए जमाने की कारों में कई तरह के फीचर्स को दिया जाता है। जिससे कार चलाना काफी ज्यादा आसान हो गया है।
आमतौर पर कारों में ड्राइविंग के लिए गियर ही दिए जाते हैं।
कुछ कारों में ईको, कम्फर्ट, स्पोर्ट्स जैसे मोड्स दिए जाते हैं।
ईको मोड का उपयोग तब करें तब आप शहर में और ट्रैफिक के बीच कार को चलाते हैं।
अगर आपको अपनी कार से ज्यादा पावर की जरुरत है। तो आप कार को स्पोर्ट्स मोड में चला सकते हैं।
लंबी दूरी की यात्रा या हाईवे पर कार चलाते हैं, तो कम्फर्ट मोड का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है।
कम पेट्रोल के साथ चलाते हैं कार, हो सकती हैं ये परेशानियां