फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worlds Fastest EV: बेहतरीन कारों को भी पीछे छोड़ देती है दुनिया की सबसे तेज ईवी, जानें क्या है खास

Mon, 21 Nov 2022 01:35 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिमेक नेवेरा एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है। यह ईवी दुनिया में सबसे तेज चलने वाली कारों में शामिल है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक कार की और डिटेल्स जानना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़िए।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : rimac automobili

अगर हम आपको कहें कि इलेक्ट्रिक कारें भी स्पीड और लुक्स के मामले में बाकी सुपरकार से कम नहीं होती, तो क्या कहेंगे। जी हां, इस खबर में हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे तेज और बेहतरीन इलेक्ट्रिक सुपरकार के बारे में। ऐसी कार जो बेहद कम समय में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।

विज्ञापन

कितनी है रफ्तार

2 of 5
For Reference Only - फोटो : rimac automobili
रिमेक नेवेरा दुनिया की सबसे बेहतरीन और तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसकी अधिकतम रफ्तार 412 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक होने के बाद भी यह कार काफी तेज स्पीड में चलाई जा सकती है। इसके साथ ही यह कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को सिर्फ 1.95 सेकेंड में ही हासिल कर लेती है। इतने कम समय में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को कई अच्छी दमदार कारें भी हासिल नहीं कर पाती।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

कैसी है मोटर

3 of 5
For Reference Only - फोटो : rimac automobili
अगर कार को 412 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलाया जा सकता है और कार दो सेकेंड से भी कम समय में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। तो कार में बेहद दमदार मोटर को लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एक नहीं बल्कि चार इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। जिसकी बदौलत कार 1914 बीएचपी तक की ताकत जनरेट कर सकती है। जिन लोगों ने इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदा है, उन्होंने अभी तक इस कार को अधिकतम 352 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलाकर देखा है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

टेस्ट के समय बनाया रिकॉर्ड

4 of 5
For Reference Only - फोटो : rimac automobili
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐसी प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक कार है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने टेस्टिंग के दौरान इसे चार किलोमीटर की सीधी रोड पर चलाया था। जहां पर कार ने यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन भी है खास

5 of 5
For Reference Only - फोटो : rimac automobili
इस उपलब्धि को हासिल करने में कार के डिजाइन ने मुख्य भूमिका निभाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को काफी ज्यादा एयरोडाइनैमिक डिजाइन दिया गया है। जिससे ड्रैग और डाउनफोर्स को तेज स्पीड में अच्छे से बैलेंस दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें