दुनियाभर के बड़े नेता इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में इकट्ठा हुए हैं। बाली में ही टेस्ला के एलन मस्क ने भारत में एंट्री की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ने बताया है कि वह कब और किस तरह की कार के साथ भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों में अपनी कंपनी की एंट्री करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
एलन मस्क ने कही यह बात
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाली में हो रही जी-20 समिट के दौरान एलन मस्क ने भारत जैसे विकासशील देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा बयान दिया है। मस्क ने कहा समिट के दौरान एक व्यापार मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि सस्ते वाहन बनने चाहिए और इसके लिए हम कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह भारत और इंडोनेशिया जैसे सस्ते बाजार के लिए भी कम दाम वाली कार की प्लानिंग कर रहे हैं।
इससे पहले भी दुनियाभर में एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री टल चुकी है। दरअसल, टेस्ला के लिए मस्क भारत में टैक्स में छूट चाहते थे लेकिन सरकार चाहती है कि दुनियाभर की कंपनियां भारत में अपनी कार बनाएं ना कि वह विदेशों में कार बनाकर पार्ट्स में भारत लाएं और असेंबल कर यहां पर उन कारों की बिक्री करें।
टेस्ला दुनियाभर में सबसे बेहतरीन और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मॉडल एस, एक्स, वाई और मॉडल 3 जैसी कारें हैं। इन कारों में ऑटो पायलट मोड, की-लैस एक्सेस, लग्जरी इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ ही बेहतरीन बैटरी रेंज मिलती है।
दुनिया के कई देशों में टेस्ला की कारों को पसंद किया जाता है। भारत में ही इस कार को पसंद करने वाले मौजूद हैं। इसकी खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कार आम आदमी की जगह सिर्फ कुछ खास लोगों के गैराज की शोभा बढ़ाती है। भारत में सबसे पहले टेस्ला कार एस्सार ग्रुप के मालिक प्रशांत रुईया के पास थी। प्रशांत के अलावा भारत में दो टेस्ला कारों के मालिक रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी हैं। इनके अलावा रितेश देशमुख और पूजा बत्रा के पास भी टेस्ला की कारें हैं।
टेस्ला की मौजूदा कारों की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। लेकिन भारत में विदेशों से कार आयात करना काफी महंगा पड़ता है। भारत में इंपोर्ट की जाने वाली कारों पर 100 फीसदी से ज्यादा का टैक्स लगाया जाता है। ऐसे में टेस्ला की सबसे सस्ती कार भी भारत में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आस-पास होगी।