फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sedan Sales: फेस्टिव सीजन में लोगों ने सबसे ज्यादा इस सेडान पर जताया भरोसा, जानें क्या रहा बाकी कारों का हाल

Mon, 14 Nov 2022 07:28 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेस्टिव सीजन के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में कारों की बिक्री हुई। लोगों ने आराम देने वाली सेडान कारों को भी जमकर खरीदा। इनमें किस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया और बाकी सेडान कारों का क्या हाल रहा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में त्योहारों के दौरान नए वाहन लेने का चलन है। इस कारण देश में फेस्टिव सीजन आते ही बड़ी संख्या में वाहनों को खरीदा जाता है। ऐसे में सभी वाहन निर्माताओं को बड़ा फायदा होता है। बीते अक्तूबर महीने में भी फेस्टिव सीजन के कारण बड़ी संख्या में वाहनों को खरीदा गया। इस दौरान सेडान कारों को भी प्रमुखता से खरीदा गया। इस खबर में हम बता रहे हैं कि अक्तूबर महीने में कौन सी सेडान कार भारतीयों की पसंद बनी और अन्य कारों की बिक्री का क्या हाल रहा।

विज्ञापन

मारुति डिजायर

2 of 6
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर महीने में भी मारुति की डिजायर पर लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा किया। सिर्फ 30 दिनों में कंपनी ने देशभर में 12321 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि सितंबर महीने में कंपनी ने 9601 यूनिट्स की बिक्री की थी। मंथली बेसिस पर इस कार की 2720 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हुई है। अक्तूबर महीने में सेडान कारों की कुल बिक्री में इसका योगदान 30.62 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

होंडा अमेज

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की डिजायर के बाद होंडा की अमेज को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कॉम्पैक्ट सेडान के सेगमेंट में आने वाली इस कार की एक महीने में 5443 यूनिट्स की बिक्री हुई। सितंबर महीने में 4082 अमेज की बिक्री हुई थी। फेस्टिव सीजन के दौरान डिजायर के बाद इस सेडान ने 13.02 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

हुंडई ऑरा

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सेडान कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हुंडई की ऑरा रही। अक्तूबर महीने में इसकी कुल 4248 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, सितंबर महीने में इसकी कुल 4239 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी इस कार ने अक्तूबर महीने में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल अक्तूबर महीने के दौरान इसकी कुल 2701 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें -  Green Hydrogen: एशिया में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगेगी लगाम, भारत सरकार कर रही बड़ी तैयारी
विज्ञापन

टाटा टिगोर

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कार कंपनी टाटा की ओर से टॉप-5 में टिगोर सेडान भी शामिल रही। इस सेडान को अक्तूबर महीने में 4001 लोगों ने खरीदा। जबकि सितंबर महीने में इसे 3700 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इस कार ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल अक्तूबर महीने में इसकी कुल 1377 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 190.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस कार ने दमदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिटी

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में होंडा की यह दूसरी कार है। मंथ ऑन मंथ और ईयर ऑन ईयर दोनों जगहों पर ही इसकी सेल्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन फिर भी अक्तूबर महीने में इसे पसंद करने वालों की संख्या 3250 रही। सितंबर महीने में इसकी कुल 3420 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जो अक्तूबर से 170 यूनिट ज्यादा थीं। पिछले महीने इस कार ने कुल सेडान कारों का 10.91 प्रतिशत बाजार अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें