इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने उत्तरी अमेरिका में एक अपडेटेड मॉडल 3 लॉन्च किया है। ईवी निर्माता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एलान किया है कि मॉडल की मौजूदा कीमत में बिना किसी बदलाव के इसे लॉन्च किया गया है।
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने अपने उत्तरी अमेरिकी वेबसाइटों से इलेक्ट्रिक सेडान के 'परफॉर्मेंस' वैरिएंट को चुपचाप बंद कर दिया है। अब सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज वर्जन ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
मॉडल 3 के रियर-व्हील ड्राइव वैरिएंट की मौजूदा कीमत 38,990 डॉलर है। जबकि लॉन्ग-रेंज ट्रिम, जिसकी बढ़ी हुई रेंज 341 मील है, की कीमत 45,990 डॉलर है।
टेस्ला ने 2017 में मॉडल 3 के डेब्यू के बाद से 2023 में इस सेडान का पहला फेसलिफ्ट पेश किया। रिफ्रेश्ड मॉडल को शुरू में गर्मियों के दौरान चीन में लॉन्च किया गया था और बाद में इसे यूरोप सहित अन्य क्षेत्रों में निर्यात किया गया था।