फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla In India: एलन मस्क की दो से तीन अरब डॉलर निवेश की है योजना, भारत यात्रा के दौरान कर सकते हैं एलान

Thu, 18 Apr 2024 03:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भारत में 2-3 अरब डॉलर के निवेश का एलान कर सकते हैं। यह राशि मुख्य रूप से एक नया कारखाना बनाने के लिए होगी। उनकी यह घोषणा तब होगी जब वे अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली आएंगे।
विज्ञापन
Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भारत में 2-3 अरब डॉलर के निवेश का एलान कर सकते हैं। यह राशि मुख्य रूप से एक नया कारखाना बनाने के लिए होगी। उनकी यह घोषणा तब होगी जब वे अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस चर्चा से परिचित दो सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मस्क अपनी भारत यात्रा के दौरान सोमवार को मोदी से मुलाकात करेंगे। तब इस अरबपति से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो बाजार में एंट्री करने की अपनी योजना को पेश करने की उम्मीद है। जहां इलेक्ट्रिक कार को अपनाने की प्रक्रिया अभी शुरूआती दौर में है।
विज्ञापन

भारत का ईवी बाजार छोटा है लेकिन बढ़ रहा है और स्थानीय कार निर्माता टाटा मोटर्स का दबदबा है। 2023 में कुल कारों की बिक्री में ईवी का योगदान सिर्फ 2 प्रतिशत था, लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि 2030 से शुरू होकर नई कारों में से 30 प्रतिशत ईवी हों।

मस्क की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब टेस्ला संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के प्रमुख बाजारों में बिक्री धीमी होने से जूझ रही है। और इस सप्ताह कंपनी ने अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।

मस्क की भारत यात्रा का डिटेल्स गुप्त रखा गया है। सीईओ ने सिर्फ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की है कि वह भारत में मोदी से मुलाकात करेंगे।

दो सूत्रों ने बताया कि मस्क संभवत: भारत के लिए निवेश का आंकड़ा देंगे। लेकिन टाइमलाइन या उस भारतीय राज्य जैसे जानकारी साझा नहीं करेंगे कि टेस्ला अपना प्लांट कहां बनाएगी।

टेस्ला ने टिप्पणी के लिए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

कई सालों तक, मस्क ने भारत के ईवी पर लगने वाले हाई इंपोर्ट टैक्स का विरोध किया और बदलाव की पैरवी की। भारत सरकार ने मार्च में एक नई ईवी नीति को पेश किया, जिसमें कुछ मॉडलों पर आयात करों को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। अगर कोई कार निर्माता कम से कम 500 मिलियन डॉलर का निवेश करता है और एक कारखाना स्थापित करता है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला ने पहले ही नई दिल्ली और मुंबई में शोरूम के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। और जर्मनी के बर्लिन में प्लांट में राइट-हैंड-ड्राइव वाली कारों का उत्पादन कर रहा है। जिसे वह इस साल के आखिर में भारत को निर्यात करना चाहता है।

दोनों सूत्रों ने बताया कि मस्क अंतरिक्ष स्टार्टअप के साथ नई दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। मस्क अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के मालिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें