फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Discount On Challan: इस राज्य में पुराने चालान भरने पर सरकार दे रही भारी डिस्काउंट, जानें डिटेल

Wed, 27 Dec 2023 01:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों के लिए चालान कटने के बाद उसे भरना काफी लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में देश के एक राज्य की सरकार ने पुराने चालान को निपटाने के लिए लोगों को भारी डिस्काउंट देने की शुरुआत की है।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक नियम टूटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान किए जाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जो इन चालान को नहीं भरते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए अब देश के एक राज्य की सरकार ने भारी छूट देने की शुरुआत की है। देश के किस राज्य में पुराने चालान निपटाने पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


इस राज्य ने शुरुआत
दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना में राज्य सरकार की ओर से पुराने चालान को निपटाने के लिए बड़ा फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने ऐसे चालान भरने वालों को बड़ी छूट देने की शुरुआत की है। सरकार ने यह छूट दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया और राज्य सरकार की बस चलाने वाले ड्राइवर्स को भी दी है।

कितनी मिलेगी छूट
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहनों को चालान की कुल राशि का सिर्फ 40 फीसदी ही भरना होगा। जबकि दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के चालान की राशि पर 80 फीसदी की छूट दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार की बसों पर पेंडिंग चालान को निपटाने पर 90 फीसदी की छूट दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जिन लोगों ने पेंडिंग चालान का भुगतान नहीं किया है, पूरे राज्य उन सभी वाहनों के चालान पर यह छूट दी जाएगी। इसके लिए लोगों को राज्य सरकार की ट्रैफिक ई-चालान वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर अपने वाहन की जानकारी भरनी होगी। जिसके बाद उनको अपने वाहन पर चालान की जानकारी मिलेगी और भरने पर छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन


कितने हैं पेंडिंग चालान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में करीब दो करोड़ पेंडिंग चालान हैं। जिनको अभी तक भरा नहीं गया है। खास बात यह है कि राज्य में हाल में ही कांग्रेस की सरकार बनी है। सरकार बनने से पहले चुनाव के समय कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो में जगह दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें