अमर उजाला
Wed, 27 December 2023
दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा छाया हुआ है। जिससे ड्राइविंग में परेशानी हो रही है।
अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो फिर कोहरे में भी कार चलाना काफी आसान हो जाता है।
कोहरे के समय हेडलाइट जलाकर चलने से अन्य वाहनों को आपकी मौजूदगी की जानकारी मिलती है।
वाहन की लाइट्स को हाई बीम की जगह लो बीम पर जलाना चाहिए। इससे विजिबिलिटी बेहतर होती है।
कोहरे में वाहन चलाते हुए अन्य वाहनों से भी सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
सड़क पर बनीं सफेद और पीली लाइन को देखते हुए अपनी लेन में चलने से हादसे का खतरा कम हो जाता है।
कोहरे के बीच किस तरह चलाएं कार, जानें डिटेल