देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से दो एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही एसयूवी के सभी वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। हम इस खबर में आपको दोनों एसयूवी के सभी वैरिएंट्स की नई कीमतों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
दो एसयूवी हुईं महंगी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से दो एसयूवी की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने हैरियर और सफारी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से हाल में ही इन दोनों एसयूवी को रेड डार्क एडिशन में पेश किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने हैरियर की कीमतों में 37 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं सफारी की कीमतों में करीब 66 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ वैरिएंट्स को बंद भी कर दिया है।
टाटा की मिड साइज एसयूवी हैरियर की कीमतों में 37 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं इसके मिड वैरिएंट की कीमत में करीब 14 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक्सजेड प्लस मैनुअल और ऑटोमैटिक की कीमतों में 37 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा हैरियर के जेट और काजीरंगा एडिशन को बंद कर दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद हैरियर की शुरूआती कीमत 15 लाख रुपये हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने सफारी की कीमतों में 9500 रुपये से लेकर 66 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। लोअर और मिड वैरिएंट की कीमतों में 19500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक्सजेड प्लस और एडवेंचर की कीमत में 66 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा सफारी के काजीरंगा, जेट और गोल्ड एडिशन को भी बंद कर दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद सफारी की शुरूआती कीमत 15.65 लाख रुपये हो गई है।
सफारी और हैरियर 2023 में कंपनी की ओर से अब ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ ही बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट इंजन भी मिलेगा। इसके अलावा इनमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉर्वर्ड कॉलिजन कंट्रोल वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, रियर क्रॉस अलर्ट, लेन डिर्पाचर वॉर्निंग, लेन चेंज वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी ऑफर किया गया है।