रोज ऑफिस आने-जाने के साथ ही कई और कामों को निपटाने के लिए अक्सर लोग बाइक का उपयोग करते हैं। इस खबर में हम बता रहे हैं कि अगर बाइक चलाते हुए आप भी लापरवाही बरतते हैं तो क्या नुकसान हो सकता है।
बिना क्लच दबा कर अगर आपको बाइक चलाने की आदत है तो इस आदत को जल्द सुधारें। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिना क्लच दबाए बाइक चलाने से क्या नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
स्थाई नुकसान
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : bmw motorrad
बाइक चलाते समय अक्सर लोग बिना क्लच का उपयोग किए बाइक चलाते हैं। अगर लंबे समय तक ऐसे ही बाइक चलाई जाए तो क्लच के टूटने का खतरा बढ जाता है या फिर बड़ी खराबी भी हो सकती है।
जब भी बाइक में गियर बदलने के लिए क्लच का उपयोग नहीं किया जाता तो इंजन की स्पीड तो कम नहीं होती लेकिन गियर बदल जाता है। ऐसा करने से इंजन पर दबाव पड़ता है और एवरेज कम हो जाता है।
बिना क्लच का उपयोग किए बिना ही अगर बाइक चलाई जाए तो कई बार बीच सफर में ऐसी स्थिति आ जाती है जब बाइक का गियर ना तो अप होता है और ना ही डाउन होता है। जिस गियर में बाइक होती है उसी गियर में ही बाइक रह जाती है जिससे चलाने में परेशानी होती है और कई मामलों में तो बाइक को हिलाया भी नहीं जा सकता।
बिना क्लच दबाए गियर बदलने से बाइक की चेन पर भी बुरा असर होता है। लगातार ऐसा करने से बाइक की चेन भी कमजोर हो जाती है और चलते हुए टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर बाइक चलाते समय चेन टूट जाए तो फिर हादसा होने का खतरा होता है।
कभी-भी बाइक को चलाएं तो हमेशा गियर बदलने के लिए क्लच का उपयोग करें। गियर बदलने से पहले बाइक की रेस छोड़कर क्लच दबाकर गियर बदलना चाहिए। इससे कभी भी गियर में परेशानी नहीं होती।