फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Punch Cng: सीएनजी के साथ टाटा की यह एसयूवी आई नजर, जानें कब होगी लॉन्च और कैसे होंगे फीचर्स

Wed, 31 May 2023 03:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही एसयूवी को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही एक एसयूवी सीएनजी के साथ लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीएनजी में आएगी यह एसयूवी
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एसयूवी पंच को सीएनजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे ड्यूल सीएनजी सिलेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह देश का दूसरा ऐसा यात्री वाहन होगा, जिसे ड्यूल सिलेंडर के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन


कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी पंच को टाटा की ओर से जून या जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लॉन्च से पहले इसकी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की पंच सीएनजी को भी अल्ट्रोज सीएनजी की तरह सनरुफ, एंबिएंट लाइट्स, बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टिड फीचर्स जैसे कई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन


कितनी होगी सुरक्षित
पंच में कंपनी ने ड्यूल सीएनजी सिलेंडर की तकनीक को दिया है साथ ही इसमें दो और नए फीचर्स को जोड़ा गया है। नए फीचर्स के तौर पर सीएनजी पंच में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

जनवरी में किया था पेश
कंपनी की ओर से सीएनजी पंच को ऑटो एक्सपो में जनवरी में पेश किया गया था। तब इस एसयूवी को काफी ज्यादा लोगों ने पसंद किया था। एक्सपो के दौरान जानकारी मिली थी कि ड्यूल सिलेंडर वाली पंच में 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पेट्रोल वैरिएंट वाली पंच की कीमत की शुरूआत छह लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.52 लाख रुपये तक जाती है। ऐसे में इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 90 से 95 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें