फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punch CNG vs Exter CNG: कीमत के आधार पर किस एसयूवी को खरीदने में होगी समझदारी, जानें डिटेल

Sun, 06 Aug 2023 12:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा की माइक्रो एसयूवी पंच का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च हो चुका है। ऐसे में इसका मुकाबला ह्यूंदै एक्सटर के सीएनजी वैरिएंट से होगा। दोनों में से किस एसयूवी को कीमत के आधार पर खरीदना सही रहेगा। आइए जानते हैं।

 
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से हाल में ही पंच के सीएनजी वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी को कीमत के आधार पर खरीदना बेहतर होगा या फिर दूसरी एसयूवी को कीमत के आधार पर खरीदना समझदारी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Tata Punch CNG vs Hyundai Exter CNG - फोटो : For Reference Only
कितनी है कीमत
पंच सीएनजी को पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें प्योर, एडवेंचर, एडवेंचर रिधम, एकोम्प्लिशड, एकोम्प्लिशड डैजल एस हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 7.10 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.68 लाख रुपये है। वहीं एक्सटर सीएनजी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 8.24 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.97 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

3 of 4
Hyundai Exter vs Tata Punch - फोटो : For Reference Only
कितना दमदार इंजन
टाटा पंच सीएनजी में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। जिससे एसयूवी को 73.4 पीएस की पावर के साथ 103 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं ह्यूंदै ने भी एक्सटर सीएनजी में 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल कप्पा इंजन दिया है। एक्सटर में मिलने वाले इंजन से एसयूवी को 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 60 लीटर की क्षमता का सीएनजी टैंक दिया गया है। 


यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

4 of 4
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कैसे हैं फीचर्स
टाटा पंच सीएनजी में वॉयस असिस्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीट आर्मरेस्ट, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, शॉर्क फिन एंटीना, ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, रेन सेंसिंग वाइपर्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। वहीं ह्यूंदै एक्सटर में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, 14 और 15 इंच के टायर, फुटवैल लाइटिंग, फैब्रिक और लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें