फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Cars July 2023: यह हैं जुलाई में बिकने वाली टॉप-10 कारें, दस में से आठ हैं एक ही कंपनी की

Sat, 05 Aug 2023 08:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Swift - फोटो : Maruti Suzuki
जुलाई 2023 में मारुति सुजुकी ने अपने सबसे किफायती वाहनों को अपने ज्यादा प्रीमियम विकल्पों के कारण बिक्री में बेहतर प्रदर्शन करते देखा। जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में Swift (स्विफ्ट) टॉप पर है, जिसकी 17,896 यूनिट्स बेची गईं। जुलाई 2022 की तुलना में यह साल-दर-साल (YoY) 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
इस सूची में दूसरे नंबर पर Maruti Baleno (मारुति बलेनो) है, जिसकी पिछले महीने कुल 16,725 यूनिट्स बिकीं। दिलचस्प बात यह है कि बलेनो की साल-दर-साल बिक्री में 6.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। तीसरे स्थान पर Maruti Brezza (मारुति ब्रेजा) का कब्जा है, जिसकी बिक्री मात्रा 16,543 यूनिट्स है, जो सालाना आधार पर 70.39 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी है।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
चौथे स्थान पर मारुति की फिर एक कार है - Ertiga (अर्टिगा)। निर्माता ने सालाना आधार पर 48.05 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी के साथ इस एमपीवी की 14,352 यूनिट्स बेचीं। इसके बाद लिस्ट में पांचवे नंबर पर Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) है, जिसकी 14,062 यूनिट्स बेची गईं। यह साल-दर-साल 11.38 प्रतिशत की बिक्री बढ़ोतरी है।

4 of 6
Maruti Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
जुलाई 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में छठे नंबर पर Maruti Dzire (मारुति डिजायर) और सातवें स्थान पर Maruti Fronx (मारुति फ्रोंक्स) हैं। इंडो-जापानी कार दिग्गज ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर की 13,395 यूनिट्स (वर्ष-दर-वर्ष 2.56 प्रतिशत की गिरावट) बेचीं, और अपनी लेटेस्ट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 13,220 यूनिट्स की बिक्री की।
विज्ञापन

5 of 6
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Maruti Suzuki Wagon-R (मारुति सुजुकी वैगन-आर) के साथ वाहन निर्माता आठवें स्थान पर भी काबिज है। पिछले महीने इस छोटी फैमिली हैचबैक कार की कुल 12,970 यूनिट्स बेची गईं। इसके बाद Tata Nexon है जो 12,349 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही। यह साल-दर-साल बिक्री में 13.12 प्रतिशत की गिरावट है, शायद बहुत सारे खरीदारों को इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल के आने का इंतजार जिस कारण बिक्री घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
जुलाई 2023 में टॉप-10 बिकने वाले वाहनों की सूची में 10वें नंबर पर मारुति सुजुकी की एक और कार है, जिसका नाम Eeco (ईको) है। कंपनी ने जुलाई में इस वैन की 12,307 यूनिट्स बेचीं, यानी साल दर साल बिक्री में 7.75 फीसदी की कमी आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें