देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी हैरियर को फेसलिफ्ट वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कैसे फीचर्स और क्या बदलाव होंगे। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स हैरियर का फेसलिफ्ट वर्जन ला सकती है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस नए वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है और आने वाले समय में इसे पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
होंगे ये बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट हैरियर में कंपनी कई बदलाव कर सकती है। ये बदलाव एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों जगह होंगे। बाहर की ओर से इसे इलेक्ट्रिक हैरियर की तरह डिजाइन किया जाएगा। इसमें टेल लैंप को इंटरकनेक्टिंग एलईडी स्ट्रिप के जरिए जोड़ा जा सकता है। वहीं इसके साइड प्रोफाइल को मौजूदा हैरियर के मुकाबले थोड़ा बड़ा रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
मिलेंगे ऐसे फीचर्स
जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट हैरियर के सभी ट्रिम्स में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मल्टी कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, अपडेटिड अपहोल्स्ट्री, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल के नौ स्पीकर, वायरलेस चार्जर, आईआरएल कनेक्टिड कार प्लेटफॉर्म जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
इंजन में होगा यह बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई हैरियर में कंपनी की ओर से नया पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। फिलहाल एसयूवी को सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही खरीदा जा सकता है। नए पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 170 पीएस और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे इस साल के आखिर या फिर अगले साल में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी होगी कीमत
जानकारी के मुताबिक इसमें पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिससे एसयूवी की कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी और इससे अन्य कंपनियों की एसयूवी को कड़ी चुनौती भी मिल पाएगी। मौजूदा समय में इसे सिर्फ डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। जिसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 15 लाख रुपये है। पेट्रोल इंजन के साथ इसकी शुरूआती एक्स शोरुम कीमत एक लाख रुपये तक कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान