फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV: टाटा ने लॉन्च की बेहतर नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल

Fri, 02 Jun 2023 04:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को अपग्रेड किया जा रहा है। अब कंपनी की ओर से किस एसयूवी को अपग्रेड कर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors

देश की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को और बेहतर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से हाल में ही इलेक्ट्रिक एसयूवी को और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस अपग्रेड में एसयूवी को कितना बेहतर किया गया है और इसमें क्या फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

लॉन्च हुई एसयूवी

2 of 6
Tata Nexon EV Max - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन के मैक्स एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट को और बेहतर करके लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतर फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

जुड़े नए फीचर्स

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
टाटा ने नेक्सन इलेक्ट्रिक के एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट में नई और बड़ी 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया है। इस स्क्रीन में एचडी डेफिनेशन वाली विडियो को आसानी से देखा जा सकता है। हरमन के सिस्टम के साथ ही एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, हाई डेफिनेशन रियर व्यू कैमरा, छह भाषाओं में वायस असिस्टेंस, 180 से ज्यादा वॉयस कमांड, नया यूजर इंटरफेस जैसे फीचर्स को इसमें दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कितनी है रेंज

4 of 6
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से इसमें 40.5KWh की बैटरी दी जाती है। यह आईपी-67 रेटिंग के साथ आती है। एक बार में चार्ज करने पर इसे 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 56 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

कितनी दमदार मोटर

5 of 6
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
नेक्सन इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियस एसी मोटर दी जाती है। इस मोटर से एसयूवी को 143 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट मोड दिए जाते हैं। सिर्फ नौ सेकेंड में ही एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
कंपनी की ओर से एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट को टॉप वैरिएंट के तौर पर पेश किया जाता है। इसके ऊपर सिर्फ डॉर्क एडिशन को ऑफर किया जाता है। नई एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट की 3.3 KW के एसी चार्जर के साथ इसे 18.79 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें