फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV: टाटा ने लॉन्च किया नेक्सन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन, जानें कितनी है कीमत और खूबियां

Mon, 17 Apr 2023 06:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नेक्सन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस कीमत और खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नेक्सन ईवी मैक्स का डार्क एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन को किस कीमत और कैसी खूबियों के साथ पेश किया है।

विज्ञापन


डार्क एडिशन लॉन्च
टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे कई खूबियों के साथ लॉन्च किया है। अब इसे वर्जन मैक्स के टॉप वैरिएंट पर पोजिशन किया गया है। डार्क एडिशन को कुल दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन


एक्सटीरियर में बदलाव
नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में कंपनी की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इसके एक्सटीरियर में कार को पूरी तरह से ब्लैक रखा गया है। सामान्य वर्जन में जो नीले रंग के इंसर्ट मिलते हैं वह भी इस वर्जन में काले रंग के रखे गए हैं। सिर्फ फॉग लैंप के पास नीले रंग के इंसर्ट मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी

इंटीरियर में बदलाव
एसयूवी के इंटीरियर में भी कई फीचर्स को बदला गया है और कुछ को जोड़ा गया है। ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग, ऑल ब्लैक इंटीरियर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, सीट्स पर डार्क की बैजिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जबकि इसके निचले वैरिएंट्स में सात इंच की स्क्रीन मिलती है। यह सिस्टम छह क्षेत्रीय भाषाओं की कमांड को सुनता है और इन भाषाओं की 180 कमांड को सुन सकता है। रियर में एचडी कैमरा दिया गया है जिससे एसयूवी को रिवर्स करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कितनी होगी रेंज
एसयूवी में जो मोटर दी गई है उससे 141 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 40.5 Kwh बैटरी पैक दिया गया है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

कितनी है कीमत
नेक्सन ईवी मैक्स को कुल दो वैरिएंट में डार्क एडिशन थीम के साथ लाया गया है। इसके एक्सजेड प्लस लग्जरी वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 19.04 लाख रुपये और एक्सजेड प्लस लग्जरी 7.2 KW AC वॉल चार्जर वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 19.54 लाख रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें