टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स के सेल्स मार्केटिंग और कस्टमर केयर के वाइस प्रेसिडेंट रंजन अंबा ने बताया कि टाटा मोटर्स हमेशा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के सरकार के मिशन का सक्रिय भागीदार रहा है। हम लगातार ऐसी तकनीकों का आविष्कार कर रहे हैं जो न केवल उत्सर्जन को नियंत्रण में रखती हैं बल्कि ड्राइविंग और कार ओनरशिप के एक्सपीरियंस में भी सुधार करती हैं। इस प्रक्रिया के मुताबिक, हमने अपनी कारों को न केवल नए उत्सर्जन मानकों के साथ अपग्रेड करने का मौका लिया, बल्कि अपने ग्राहकों को एक बेहतर पोर्टफोलियो के साथ खुश भी किया, जिसमें अत्याधुनिक सुरक्षा, ड्राइविंग, उन्नत सुविधाओं, बेहतर राइड एक्सपीरियंस शामिल है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान